भारत में 12 साल में 27.1% से घटकर 2.6% हुई अत्यधिक गरीबी, 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: विश्व बैंक
Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2011 से 2023 के बीच देश में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं. इस दौरान अत्यधिक गरीबी में रहने वाली आबादी का अनुपात 27.1 फीसदी से घटकर 2.6 फीसदी रह गया है.







