Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

President Murmu Slovakia Visit

राष्ट्रपति पेलेग्रिनी ने भारत का समर्थन करने के लिए स्लोवाकिया की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा, "मैं स्पष्ट रूप से घोषणा करना चाहूंगा कि UN में, स्लोवाकिया संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का नया स्थायी सदस्य बनने के लिए भारत का पूर्ण समर्थन करने के लिए तैयार है."

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ब्रातिस्लावा में स्लोवाकिया के प्रेसिडेंट पीटर पेलेग्रिनी के साथ मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत-स्लोवाकिया संबंधों के अलग-अलग पहलुओं की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई.