जेल में बंद टीएमसी नेता जहांगीर खान के घर पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, कोर्ट ने उठाए प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल
कलकत्ता हाईकोर्ट ने जेल में बंद टीएमसी नेता जहांगीर खान के मकान पर चल रहे बुलडोजर एक्शन पर अंतरिम रोक लगा दी है. कोर्ट ने जेल में नोटिस न भेजने पर प्रशासन से सवाल पूछते हुए अगली सुनवाई तक कार्रवाई रोकने का निर्देश दिया है.





