Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PunjabPolitics

Ravjot Singh: पंजाब की राजनीति में उस वक़्त सनसनी मच गई जब शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने एक आप मंत्री की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. तस्वीरों में एक मंत्री एक महिला के साथ बेड पर नजर आ रहे हैं. मंत्री रवजोत सिंह ने इन तस्वीरों को AI एडिटेड बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है. ये विवाद लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से ठीक पहले सामने आया है, जिससे सियासी तापमान और बढ़ गया है. अब मजीठिया ने वीडियो लाने की बात कही है, जिससे मामला और भी गंभीर होता नजर आ रहा है.