क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारत के 54 संस्थान शामिल, पीएम मोदी ने कहा- शिक्षा जगत के लिए अच्छी खबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारतीय विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भारत के युवाओं के लाभ के लिए अनुसंधान और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.
QS रैंकिंग में IIM अहमदाबाद विश्व के प्रमुख 25 संस्थानों में तो JNU देश की टॉप यूनिवर्सिटी, जानें भारत के अन्य शैक्षणिक संस्थानों का हाल
क्यूएस के अनुसार, भारत दुनिया में सबसे तेजी से विस्तार करने वाले शोध केंद्रों में से एक है और शिक्षा के क्षेत्र में सही दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है.





