Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Queens Sports Club Bulawayo

बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में आज भारतीय अंडर-19 टीम का वो रूप देखने को मिला, जिसका खौफ विपक्षी टीमों में हमेशा बना रहता है। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स राउंड के छठे मैच में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रनों का ऐसा पहाड़ खड़ा कर दिया है, जिसे पार करना मेजबान टीम के लिए हिमालय चढ़ने जैसा होगा।विहान मल्होत्रा ने इस टूर्नामेंट का भारत के लिए पहला शतक जड़ा और 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने महज 24 गेंदों में अर्धशतक ठोककर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। अभिज्ञान कुंडु की 61 रनों की पारी और तातेंडा चिमुगोरो की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टीम इंडिया ने 352 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है।