यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत! इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बाद रेलवे ने 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़े, 4 विशेष ट्रेनें चलाई
भारतीय रेलवे ने इंडिगो की उड़ान रद्द होने के बाद बढ़ती यात्रियों की मांग को देखते हुए अपने नेटवर्क में व्यापक सुधार किए हैं. दक्षिण, उत्तर, पश्चिम, पूर्वोत्तर और अन्य रेलवे क्षेत्रों में उच्च मांग वाले मार्गों पर स्लीपर, 2AC और 3AC कोच जोड़कर क्षमता बढ़ाई गई है.





