प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन फॉरेस्ट की खूबसूरती और वहां बने स्काईवॉक की खासियत साझा करते हुए लोगों से इस पर्यटन स्थल का अनुभव लेने का आह्वान किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एकता नगर के रेन फॉरेस्ट में आपका शानदार अनुभव इंतजार कर रहा है.







