मोदी कैबिनेट ने रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 7,280 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी
मोदी कैबिनेट ने 7,280 करोड़ रुपए की सिंटर्ड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (REPM) मैन्युफैक्चरिंग योजना को मंजूरी दी है. इसका लक्ष्य भारत में प्रति वर्ष 6,000 मीट्रिक टन REPM उत्पादन क्षमता विकसित करना है/ इससे इलेक्ट्रिक वाहनों और नवीकरणीय ऊर्जा सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा और आयात पर निर्भरता घटेगी.
Rare Earth Magnets के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 1,345 करोड़ रुपए की सब्सिडी योजना बना रही मोदी सरकार
केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने आज बताया कि मोदी सरकार ने देश में रेयर अर्थ मैग्नेट निर्माताओं के लिए 1,345 करोड़ रुपए की सब्सिडी देने की योजना तैयार की है.




