Rashmika Mandanna ने Vijay Devarakonda संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, किया खुलासा
आज के एंटरटेनमेंट अपडेट में बात करेंगे साउथ इंडस्ट्री की उस जोड़ी की, जिनकी कैमिस्ट्री ऑन-स्क्रीन भी छाई रहती है और ऑफ-स्क्रीन भी दोनों अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं—रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा। दोनों की रिलेशनशिप को लेकर काफी समय से खबरें आ रही हैं, और अब इन चर्चाओं ने नया मोड़ ले लिया है।
Vijay Deverakonda का ‘खुल्लम खुल्ला प्यार’ , सबके सामने किया Rashmika Mandanna को ‘किस’
पिछले काफी समय से खबरें आ रही थीं कि रश्मिका और विजय एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एक ही वेकेशन लोकेशन पर देखा गया है, जिससे फैंस को अंदाज़ा हो गया था कि इनके बीच कुछ खास जरूर है। कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया कि दोनों परिवारों ने गुपचुप सगाई (Engagement) भी कर ली है और जल्द ही शादी की तारीख तय की जा सकती है।





