रॉकेट नहीं, मिसाइल नहीं… यमन में 38,000 टोयोटा ट्रकों की एंट्री से दुनिया भर में हड़कंप
Yemen War: मिसाइलों के बाद अब ट्रकों से महा-जंग की तैयारी? यमन पहुंचे 38,000 से ज्यादा टोयोटा ट्रक, बाब अल-मंदेब में हूतियों की नई चाल से दुनिया भर में अलर्ट.
Hormuz के बाद Iran बंद करेगा एक और रास्ता, कंगाल हो जाएगा यूरोप
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच युद्ध अब समुद्र की ओर शिफ्ट होता नजर आ रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाद अब ईरान की नजर बाब अल-मंदेब जलमार्ग पर है, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा व्यापारिक मार्गों में से एक माना जाता है। यह जलमार्ग यमन और जिबूती के बीच स्थित है और हर साल हजारों जहाज इसी रास्ते से गुजरते हैं। अगर यह रास्ता बंद होता है तो फारस की खाड़ी से यूरोप जाने वाला सबसे छोटा समुद्री मार्ग भी खत्म हो सकता है। ऐसे में वैश्विक तेल और गैस सप्लाई पर बड़ा असर पड़ सकता है और ऊर्जा बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है.





