Bharat Express DD Free Dish

Regulation

फ्रांस की इमैनुएल मैक्रों सरकार सच बोलने के अभियान को बढ़ावा देने को लेकर अपने देश में नए मंत्रालय का गठन कर सकती है. इसको लेकर नाम भी सामने आ गया है इसका नाम ट्रूथ मिनिस्ट्री यानी कि सत्य मंत्रालय हो सकता है. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसके संकेत देते हुए अपने एक भाषण में कहा कि हमारे देश में ये पता होना चाहिए कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ? इसको लेकर मैक्रों का कहना है कि इस दौर में सच और झूठ को पहचानना कठिन हो गया है.