Mahakumbh 2025: ऑक्सीजन सिलेंडर पर निर्भर इंद्र गिरी महाराज पहुंचे संगम, पेश किया आस्था का अद्भुत उदाहरण
महाकुंभ मेला में आस्था की शक्ति दिखाने वाली एक विशेष कहानी सामने आई है. आह्वान अखाड़ा के इंद्र गिरी महाराज, जो शारीरिक रूप से चलने-फिरने में असमर्थ हैं और ऑक्सीजन सिलेंडर पर निर्भर हैं, अपनी मजबूत आस्था के बल पर प्रयागराज पहुंचे हैं.





