प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर दी श्रद्धांजलि, गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुए रवाना
प्रधानमंत्री मोदी ने वॉर मेमोरियल में शहीदों की याद में बने अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी उपस्थित थे.





