Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Road safety campaign

बिहार के सीतामढ़ी में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संभावित सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य में आज जिलाधिकारी श्री Richie Pandey के NETRATAVA में लालू यादव चौक पर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में Deputy Collector श्री बृजकिशोर पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रशांत कुमार, जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और परिवहन विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यातायात माह 2025 के तहत पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीना के नेतृत्व में वाराणसी के पुलिस लाइन चौराहे पर हेलमेट वितरण किया गया.अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना ने बिना हेलमेट लगाए जा रहे परिवार को हेलमेट दिया और परिवार के बच्चे से ही उनके पिता को हेलमेट पहनवाया और बच्चे से शपथ दिलाई कि पापा बिना हेलमेट पहने आप बाइक लेकर घर से बाहर नहीं निकलेंगे. हेलमेट वितरित में एडीसीपी ट्रैफिक एसीपी ट्रैफिक सहित पुलिस ट्रैफिक और पुलिस के जवान मौजूद रहे.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 'ड्राइव सेफ, अराइव सेफ' अभियान के तहत चौराहों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. अभियान में करीब 1850 लोगों को ट्रेनिंग दी गई.

महाकुंभ 2025 में आने वाले 48 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग व्यापक तैयारियों में जुटा है. विभाग प्रदर्शनी स्टाल लगाएगा, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाएगा, अस्थाई बस अड्डे बनाएगा और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए विशेष कदम उठाएगा.