Premanand Maharaj की तबीयत खराब, पहले रुकी पदयात्रा… फिर सिर्फ चुनिंदा भक्तों से मुलाकात
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत को लेकर उनके लाखों भक्त चिंतित हैं। पिछले कई दिनों से उनकी रात्रि पदयात्रा और नियमित दर्शन बंद हैं। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य कारणों की वजह से उनकी गतिविधियों में बदलाव किया गया है। देश के अलग-अलग राज्यों से भक्त वृंदावन पहुंच रहे हैं, लेकिन दर्शन न होने से कई श्रद्धालु भावुक और मायूस दिखाई दिए। हालांकि भक्तों का विश्वास कायम है और सभी महाराज जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। आश्रम से जुड़े लोग भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।





