Saragarhi Battle: 21 सिखों ने 10 हजार से ज्यादा दुश्मनों को चटाई धूल, जानें 12 सितंबर 1897 की वो अमर गाथा
12 सितंबर 1897 को Saragarhi Battle में 21 सिख सैनिकों ने भारी संख्या में मौजूद अफरीदी और ओरकजई कबाइलियों के खिलाफ आखिरी सांस तक मोर्चा संभाला. हवलदार ईशर सिंह और उनके साथियों का यह बलिदान भारतीय सैन्य इतिहास के सबसे चर्चित ‘Last Stand’ में गिना जाता है.





