Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Security Issue

पाकिस्तान ने पूर्व सेना अधिकारी और वर्तमान में UK में रहने वाले पत्रकार रिटायर्ड मेजर आदिल राजा को आतंकी घोषित कर दिया है.दिल का नाम पाकिस्तान ने शेड्यूल 4 में डाला है. वहीं इस मामले को लेकर राजा ने आरोप लगाया कि ये कदम उनका आवाज दबाने के लिए उठाया गया है. ये सारा कारनाम सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए कर रही है.

पाक अधिकृत कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से बड़ी साजिश की जा रही है. यहां रावलकोट में लश्कर के जेहादियो के लांच पैड बनाए जा रहे हैं. जहां ख़ुद लश्कर के POK में प्रवक्ता ने मरकज़ बनाने की बात कुबूल की है. ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के लांच पैड तबाह किए थे. इसके बाद भी POK में मरकज़ की आड़ में आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के कई लांच पैड तैयार किए जा रहे हैं. इसका ताजा उदाहरण रावलकोट के खैगला इलाके में एक इमारत बन रही है.