वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क, अर्धवार्षिक सलाहकार समिति बैठक में लिए गए अहम फैसले
दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित वरिष्ठ नागरिकों की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की अर्धवार्षिक बैठक में सुरक्षा, साइबर जागरूकता और देखभाल को लेकर अहम निर्णय लिए गए. बैठक की अध्यक्षता विशेष पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हूडा ने की.





