जम्मू-कश्मीर में ऑनलाइन पेमेंट से चल रहा था आतंक का खेल! आम जनता से पैसे वसूलकर आतंकियों तक पहुंचा रहे थे 10 आरोपी
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को आर्थिक मदद पहुंचाने वाले नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शोपियां पुलिस ने आतंकी गतिविधियों के लिए फंड जुटाने वाले एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.







