‘लॉक अप 2’ के मेकर्स ने विनर श्रेया कालरा के साथ किया धोखा? बोलीं- ‘मुझे मुनव्वर की ट्रॉफी दे दी’
रियलिटी शो 'लॉक अप' सीजन 2 जीतने के बाद श्रेया कालरा उस वक्त चर्चा में आ गईं जब उनकी विनर ट्रॉफी पर 'सीजन 1' लिखा हुआ मिला. मेकर्स की इस गलती पर सोशल मीडिया पर छिड़े विवाद के बीच श्रेया के हाजिरजवाबी अंदाज ने सबका दिल जीत लिया.





