तेलंगाना और आंध्र प्रदेश ने जल विवाद सुलझाने को बनाई संयुक्त समिति, श्रीसैलम परियोजना की मरम्मत पर सहमति
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में जल विवादों के समाधान के लिए संयुक्त समिति बनाने और श्रीसैलम परियोजना के रखरखाव समेत कई मुद्दों पर सहमति जताई.







