2-9 से पिछड़ने के बाद 10-9 से पलटा मैच! जानिए कौन हैं सुजीत कलकल, जिन्होंने एशियन गेम्स में रचा इतिहास
Sujeet Kalkal: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में सुजीत ने कुडिएव को 10-9 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. खास बात यह रही कि फाइनल तक पहुंचने के रास्ते में भी सुजीत ने एक बड़ा उलटफेर किया था. उन्होंने जापान के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन कोटारो कियूका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.





