फिल्म एल्बम निर्माता सुनील यादव की गिरफ्तारी पर रोक, राज्य सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एल्बम फिल्म निर्माता सुनील यादव की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है. आरोप है कि शिकायतकर्ता ब्लैकमेलिंग गैंग का हिस्सा है जो झूठे मुकदमों से धन उगाही करता है. कोर्ट ने राज्य सरकार और शिकायतकर्ता से जवाब मांगा है.





