Bharat Express DD Free Dish

teacher misconduct news

झारखंड के गढ़वा जिले में एक सरकारी स्कूल में अनुशासनहीनता का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने उन पर सख्त कार्रवाई की है. मेराल अंचल स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहबरिया में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्राओं के विदाई समारोह के दौरान स्कूल परिसर में डीजे लगाकर अश्लील गाने बजाने और उन पर डांस करने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है.