Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Technology Showcase

आईआईटी पटना में 11 से 14 दिसंबर तक होने वाला टेक मीट सेकंड जेनरेशन IITs के लिए ऐतिहासिक मौका है। पहली बार देश के 23 IIT से करीब 2000 विद्यार्थी इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं, जिनमें से 1700 छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। आईआईटी पटना के डायरेक्टर प्रो. टी.एन. सिंह ने इसे बिहार के लिए गर्व की उपलब्धि बताया। इस टेक मीट का शुभारंभ राज्यपाल द्वारा किया जाएगा और 15 से अधिक कंपनियां इसमें हिस्सा लेंगी। विज्ञान, शोध और इनोवेशन पर आधारित इस आयोजन के वॉकथ्रू के दौरान छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट्स और तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया...