आधी रात को मॉल से गिरफ्तारी, जज के सामने पेशी और सीधे बेऊर जेल! तेज प्रताप यादव के साथ क्या-क्या हुआ?
नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में शामिल तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. अदालत ने उन्हें कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और तोड़फोड़ भड़काने के आरोपों में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया.





