लड्डू के बाद क्या है तिरुपति में सिल्क विवाद? जिसके चलते TTD ने रद्द किए कंपनी के सारे टेंडर
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् (TTD) एक बार फिर विवादों से घिर गया है. इसके पहले पिछले साल यहां के प्रसिद्ध मंदिर श्री वेंकटेश्वर में लड्डू की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे. वहीं, इस बार मंदिर प्रसाद के तौर पर दिए जाने वाले दुपट्टों से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है.





