CM Yogi ने सभी जनप्रतिनिधियों से उनके निर्वाचन क्षेत्रों की परिस्थितियों, जन अपेक्षाओं और विकासात्मक प्राथमिकताओं के विषय में व्यक्तिगत रूप से संवाद किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज स्थित सर्किट हाउस में विन्ध्यांचल और प्रयागराज मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. इस संवाद का उद्देश्य योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की जमीनी समझ के आधार पर स्थानीय विकास की प्राथमिकताओं को तय करना था.





