भारत के खिलौनों की दुनियाभर में मांग, 153 देशों को हो रहा निर्यात: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
भारत का खिलौना उद्योग अब आत्मनिर्भर बनते हुए 153 देशों को निर्यात कर रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने टॉय बिज इंटरनेशनल B2B एक्सपो 2025 में बताया कि ‘वोकल फॉर लोकल’ और नीतिगत समर्थन ने इस बदलाव में अहम भूमिका निभाई है.
भारत ने चीन से खिलौनों के आयात में 4 सालों में 80% की कटौती की, निर्यात 15 करोड़ डॉलर पार
भारत के खिलौना उद्योग का अनुमानित मूल्य 3 अरब डॉलर है, जो कि 108 अरब डॉलर के वैश्विक बाजार का एक छोटा सा हिस्सा है.





