अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, वीडियो जारी कर लगाई वतन वापसी की गुहार
अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया की एक कंपनी में दिहाड़ी मजदूरी करने गए झारखंड के 48 मजदूर बंधक बन गए हैं. कंपनी इनसे जबरन काम ले रही है, लेकिन इसके एवज में उन्हें पिछले तीन महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है.





