Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ukraine conflict

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया पर हिंदी में पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत किया. बातचीत में उन्होंने यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान तथा 2026 में नई दिल्ली में होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट की तैयारियों पर चर्चा की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने यूक्रेन संकट पर चर्चा की और भारत-रूस की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया.

रूस से तेल आयात को लेकर भारत पर की जा रही पश्चिमी आलोचनाओं के बीच भारत ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय उसकी ऊर्जा जरूरतों और आर्थिक स्थिरता के लिए आवश्यक है. भारत ने कहा कि जो देश उसकी आलोचना कर रहे हैं, वे खुद भी रूस के साथ बड़े पैमाने पर व्यापार कर रहे हैं.

विदेश मंत्री एस जयशंकर और ऑस्ट्रियाई मंत्री बियाटे मींल-रेसिंगर के बीच हुई बातचीत में आतंकवाद, न्यूक्लियर ब्लैकमेल और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने आपसी सहयोग और वैश्विक शांति के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई.