UPI Charge: अब UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज! दुकानदार से लेकर रेहड़ी-पटरी वालों तक…जानिए किस पर पड़ेगा असर?
UPI Charges New Rules: UPI से रोजाना पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर है. 15 अक्टूबर 2026 से UPI के मर्चेंट पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. लेकिन सबसे पहले यह समझ लीजिए कि आपके UPI से पैसे भेजने या दुकान पर QR कोड स्कैन करके पेमेंट करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा.







