Bharat Express DD Free Dish

US-IRAN Talks

US Iran Talks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को समझौते का आखिरी मौका बताते हुए बड़ा अल्टीमेटम दिया. जानिए होर्मुज जलडमरूमध्य, परमाणु कार्यक्रम और संभावित अमेरिका-ईरान वार्ता पर ताजा अपडेट.

अमेरिका और ईरान ने बढ़ते सैन्य तनाव के बीच फिलहाल हमले रोकने पर सहमति जताई है. 30 जून को कतर की राजधानी दोहा में दोनों देशों के प्रतिनिधि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज विवाद समेत अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे...

US Iran Talks: स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच पहली उच्चस्तरीय बैठक करीब 80 मिनट तक चली. वार्ता में लेबनान संकट, प्रतिबंधों में राहत, फ्रीज संपत्तियों की रिहाई और परमाणु कार्यक्रम जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को लेकर अमेरिका की वार्ताओं में इजरायल के हितों को मजबूती से प्रस्तुत करना था। ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद यह नेतन्याहू की सातवीं अमेरिका यात्रा है।......... यह दौरा ऐसे समय हुआ जब एक सप्ताह पहले ही ईरान और अमेरिका के अधिकारी ओमान में संभावित समझौते पर बातचीत कर चुके थे। ......हालांकि अभी तक इस बातचीत में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है, क्योंकि ईरान चाहता है कि चर्चा केवल उसके परमाणु कार्यक्रम तक ही सीमित रहे।

लंबे समय बाद ईरान और अमेरिका आखिरकार बातचीत की टेबल पर बैठे. शनिवार (12 अप्रैल) को मध्य पूर्व के देश ओमान की राजधानी मस्कट में दोनो देशों ने बातचीत शुरू की है.

ईरानी मीडिया ने शनिवार को बताया कि यह वार्ता ओमानी विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी की मध्यस्थता में होगी. ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, "ईरान ने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि वह इन वार्ताओं में धमकियों को स्वीकार नहीं करेगा."