Bharat Express DD Free Dish

US Visa Rules

US Visa Update 2026: अमेरिका में पढ़ने वाले छात्रों, H-1B धारकों और उनके परिवारों के लिए USCIS के Form I-539 और I-765 से जुड़े नए नियम अहम हैं. 15 सितंबर 2026 से पुराने वर्जन की जगह नए फॉर्म का इस्तेमाल करना होगा, इसलिए आवेदन से पहले Edition Date जांचना जरूरी होगा.

ट्रंप प्रशासन ने सोमवार से H-1B वीजा और H-4 वीजा आवेदकों की जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच आज (सोमवार) से शुरू होगी। जांच के दौरान सभी की सोशल मीडिया प्रोफाइल भी चेक की जाएगी। ट्रंप प्रशासन ने एक नया आदेश जारी करते हुए कहा है कि 15 दिसंबर से H-1B वीजा का आवेदन करने वालों और उनपर आश्रित लोगों की ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा की जाएगी। स्टूडेंट्स पहले से ही इस समीक्षा के दायरे में थे। वहीं, अब अमेरिकी प्रशासन ने ऑनलाइन उपस्थिति के साथ-साथ सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच करने का भी आदेश दिया है। साथ ही H-1B वीजा और H-4 वीजा आवेदक और उनपर आश्रित लोग भी इस जांच के दायरे में आएंगे।