Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Uttar Pradesh Politics

उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांशीराम की साइकिल यात्रा एक बार फिर चर्चा में है. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कई राजनीतिक दल उनकी विरासत और बहुजन राजनीति से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने लखनऊ में अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं.

कल्याण सिंह से योगी आदित्यनाथ तक उत्तर प्रदेश की राजनीति का सफर सिर्फ दो मुख्यमंत्रियों के बीच सत्ता हस्तांतरण की कहानी नहीं है. यह करीब तीन दशकों में बीजेपी की विचारधारा, सामाजिक समीकरण, हिंदुत्व की राजनीति, संगठन और शासन के बदलते स्वरूप की कहानी है.

अखिलेश यादव के प्रस्तावित रायबरेली दौरे से पहले शहर में ‘वापस जाओ’ लिखे पोस्टर लगाए जाने से सियासी विवाद तेज हो गया.

Rajya Sabha Election 2026: चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 12 खाली सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है. इनमें यूपी की 10, उत्तराखंड की एक और पश्चिम बंगाल की एक सीट शामिल है.

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. जयंत चौधरी अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे. मुलाकात की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी की सभी गतिविधियों से पूरी तरह मुक्त कर दिया है. अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास के बाद भी आकाश पर कार्रवाई ने यूपी की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि भाजपा के समर्थक भी अब पार्टी की कार्यशैली से निराश और शर्मिंदा हैं.

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने यूपी में ब्राह्मण वोटों को अपनी तरफ लाने के लिए दो प्रमुख ब्राह्मण चेहरों पूर्व विधायक पवन पांडेय और सांसद सनातन पांडेय को आगे किया है. दोनों नेता मुखर होकर ब्राह्मणों के मुद्दों को उठा रहे हैं. सनातन पांडेय जहां यूपी के अलग-अलग जिलों में जाकर ब्राह्मण सम्मेलन कर रहे हैं.

Ayodhya Ram Mandir Donation Case: राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा मामले में सपा नेता तेज नारायण पांडे 'पवन' ने ट्रस्ट से चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के कथित इस्तीफे पर जवाब मांगा. उन्होंने कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए पूरे मामले की CBI जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की.