Nitish Katara Murder Case: सुप्रीम कोर्ट 2 अप्रैल को करेगा विकास यादव की रिहाई याचिका पर सुनवाई
साल 2002 के नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी विकास यादव की रिहाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट 2 अप्रैल को सुनवाई करेगा. तिहाड़ जेल प्रशासन ने उसके आचरण को असंतोषजनक मानते हुए फरलो देने से इनकार कर दिया है.





