Bharat Express DD Free Dish

Water Contamination

Indore News: इंदौर के  6 सरकारी अस्पतालों के पानी में मानव मल के खतरनाक कीटाणु मिले हैं. NABL की रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर के इन प्रमुख 9 अस्पतालों में से 6 अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों के लिए रखे गए पीने के पानी में मानव मल के घातक कीटाणु (ई-कोलाई और कोलीफॉर्म बैक्टीरिया) मौजूद हैं.

इंदौर के बाद अब मंडला में दूषित पानी का गंभीर मामला सामने आया है. अंबेडकर वार्ड में नलों से सीवर मिला बदबूदार पानी सप्लाई किया गया. मीडिया में मामला आने के बाद प्रशासन हरकत में आया, जांच में पाइप लाइन में गड़बड़ी मिली और सुधार कार्य शुरू किया गया.

Indore Water Contamination: इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से उल्टी‑दस्त की बीमारी फैल गई है. अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 150 से अधिक लोग बीमार हैं. सरकार ने इलाज का पूरा खर्च उठाने और मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की है.