दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के महिला शौचालय में सेनेटरी पैड नहीं होने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने DMRC को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने डीएमआरसी को महिला शौचालयों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की कमी पर नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा. कोर्ट ने स्टेशनों पर वेंडिंग मशीन और डिस्पोजल यूनिट की पूरी जानकारी देने का निर्देश दिया.





