Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Women Reservation Bill live updates

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने के महत्वपूर्ण आरक्षण विधेयक को संसदीय मंजूरी मिल गई है. लोकसभा में मौजूद 456 सांसदों में से सिर्फ 2 सदस्यों ने खिलाफ में वोटिंग की थी.

5 दिन के लिए बुलाया गया संसद का विशेष सत्र 4 दिन में खत्म हो गया. इस दौरान महिला आरक्षण बिल पास संसद के दोनों सदनों में पूर्ण बहुमत से पास हो गया. अब आगे बिल विधानसभाओं में भेजा जाएगा. 50% विधानसभाओं से पारित होने के बाद राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा.

संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन आज राज्यसभा में सरकार ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ बिल पेश कर दिया. दिनभर इस बिल पर चर्चा होने के बाद यह बिल सर्वसम्मति पास हो गया. बिल के समर्थन में 215 वोट और विरोध में कोई वोट नहीं पड़ा.