इंटरनेशनल योग दिवस पर Y-Break योगा को भी प्रोत्साहित करेगी योगी सरकार, सरकारी कार्यालयों में लागू करने की है योजना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार न केवल योग की परंपरा को आगे बढ़ा रही है, बल्कि दफ्तरों में तनावमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए व्यावहारिक उपाय भी कर रही है. इसी दिशा में "Y-Break" यानी "योग विश्राम" को सरकारी कर्मचारियों की दिनचर्या में शामिल करने की योजना बनाई गई है.





