Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

youtube video

राजधानी भोपाल में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अपराध शाखा ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी विवेक यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने किराए के घर में प्रिंटिंग मशीनरी लगाकर पिछले कई महीनों से नकली नोट छाप रहा था। छापेमारी में सवा दो लाख के नकली नोट, दो लाख रुपये से अधिक के 500 के फर्जी नोट और करीब 30 लाख के नकली नोट छापने का कच्चा माल मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाजार में 5–6 लाख रुपये तक के नकली नोट चला चुका है। जांच जारी है

Civil Judge Result 2025: Dabra की बेटियों ने रचा इतिहास , सिविल जज में गूंजा ग्वालियर का नाम

ग्वालियर के टेकनपुर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। यहां पहली बार महिला ड्रोन स्क्वाड्रन को ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसे नाम दिया गया है — ‘दुर्गा ड्रोन स्क्वाड्रन’। सीमा सुरक्षा में महिला शक्ति और तकनीकी दक्षता का संगम अब बॉर्डर पर दुर्गा वाहिनी संभालेगी अपने हाथों में सुरक्षा की कमान। ग्वालियर के टेकनपुर स्थित BSF अकादमी में महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी (IPS) की प्रेरणा से यह पहल शुरू की गई है। यहाँ स्कूल ऑफ ड्रोन वॉरफेयर (SDLW) में महिला जवानों को उन्नत ड्रोन ऑपरेशन की ट्रेनिंग दी जा रही है। महिला जवानों का यह विशेष दल “दुर्गा ड्रोन स्क्वाड्रन” कहलाएगा, जो तकनीक के ज़रिए सीमाओं की निगरानी को नई दिशा देगा..

दतिया ज़िले के इंदरगढ़ कस्बे में शनिवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के पुतला दहन को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही, हालांकि पुलिस ने हालात पर नियंत्रण पा लिया है

सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों राखड़ से भरे ओवरलोड ट्रकों का आतंक साफ देखा जा सकता है।

एक तरफ इंद्रदेव उत्तर भारत के साथ- साथ एमपी के कई जिलों में अपनी कृपा बरसा रहे है. बता दें कि एमपी के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. कुछ इलाके तो ऐसे हैं, जो भारी बारिश के चलते जलमग्न हो चुके है. कई गांव, खेत, सड़के पानी में डुब गई है. एमपी की सबसे लोकप्रिय नदीं अपने उफान पर है. लेकिन दूसरी तरफ इंद्रदेव की कृपा महाकाल की नगरी में नहीं पहुंच पा रही है. जिसके चलते उज्जैनवासी काफी परेशान है...

मध्यप्रदेश बीजेपी को जल्द मिलने जा रहा है नया प्रदेश अध्यक्ष। 1 जुलाई को प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भोपाल पहुंच सकते हैं...

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जौरा विधायक पंकज उपाध्याय पर शासकीय और पट्टे की जमीन पर कब्जे का गंभीर आरोप लगा है। ग्राम रसोधना के ग्रामीणों ने एसडीएम को आवेदन देकर कहा है कि बंदूक के बल पर जबरन जमीन पर कब्जा किया गया है...

इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर फरार हो गया था. ऐसे में अब पुलिस ने उसे भी धर दबोचा है.