Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य सलाहकार मूल्य (SAP) में ₹30 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। अब अगैती गन्ने का दाम ₹400 और सामान्य प्रजाति का ₹390 प्रति क्विंटल होगा। यह निर्णय 2025-26 के पेराई सत्र से लागू होगा, जिससे 45 लाख से अधिक किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। योगी सरकार ने सात वर्षों में कुल ₹85 की बढ़ोतरी की है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।