Bharat Express DD Free Dish

Agra Road Accident: आम से भरी गाड़ी हाईवे पर हुई बेकाबू, हादसे में ड्राइवर समेत 4 की मौत; हुआ ऐसा हाल

Agra Accident: बुधवार को आगरा के झरना नाला क्षेत्र में सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. फिरोजाबाद की तरफ से आम लेकर आ रही गाड़ी अनियंत्रित हो गई, जिससे ये दर्दनाक हादसा हो गया.

Agra Accident

Agra Accident

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Agra Accident News: बुधवार को आगरा के झरना नाला क्षेत्र में सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, फिरोजाबाद की तरफ से आम लेकर आ रही गाड़ी अनियंत्रित हो गई, जिससे ये दर्दनाक हादसा हो गया.

हाईवे पर लगा लंबा जाम

अनियंत्रित गाड़ी ने सर्विस रोड पर चल रहे लोगों को चपेट में ले लिया. इसी दौरान गाड़ी पलट गई. इस हादसे में 55 साल के राजेश, 65 साल के हरीबाबू और रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान गाड़ी का ड्राइवर अंदर ही फंस गया. घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी.

परिचालक का अस्पताल में चल रहा इलाज

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को रास्ते से हटवाया. तब जाकर यातायात शुरू हो पाया. इस हादसे में घायल परिचालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ. बता दें कि 2 लोग गाड़ी में थे. वहीं, तीन लोग सड़क के किनारे वॉक करके डिवाइडर पर बैठे थे. हादसे में जब गाड़ी पलटी तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. एक घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे चालक और परिचालक को गाड़ी काटकर बाहर निकाला गया. चालक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, परिचालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read