Bharat Express DD Free Dish

MS Dhoni Dance: बादशाह के रैप पर धोनी और हार्दिक पंड्या ने मचाया धमाल, VIDEO पर फ़ैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

MS Dhoni: इस वीडियो में आप भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों को बादशाह के गाने पर डांस करते देख सकते हैं. वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के इस पर ताबड़तोड़ रिएक्शन आ रहे हैं.

MS Dhoni Dance

बादशाह के रैप पर धोनी और हार्दिक पंड्या ने मचाया धमाल

MS Dhoni Dance: बादशाह के रैप और गानों को सुनकर को डांस ना करे ऐसा तो हो ही नहीं सकता बादशाह अपने गाने पर लोगों को  झूमने पर मजबूर कर देते हैं. बादशाह ने अब तक कई हिट और शानदार गाने फिल्म इंडस्ट्री को दिए हैं. फैन तो फैन, बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर्स भी बादशाह के गानों पर थिरकने को मजबूर हो जाते है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर ख़ूब तेजी से वायरल हो रहा है.

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी बादशाह के गाने पर डांस करते दिखे

इस वीडियो में आप देख सकते है कि भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी कैसे बादशाह के गाने पर डांस करते नज़र आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के इस पर ख़ूब रिएक्शन आ रहे हैं. यूज़र तरह तरह के रीऐक्शन दे रहे है।

ये भी पढ़े- Business Idea: केवल 10 हजार में शुरू करें ये बिजनेस और कमाए अच्छा मुनाफा, साल भर रहती है इसकी डिमांड

हार्दिक पंड्या और महेंद्र सिंह धोनी झूमते हुए नजर आए

ये वीडियो एक इंस्टेंट बॉलीवुड नाम के पेज से शेयर किया गया है. इस वीडियो में बादशाह काला चश्मा के रैप पार्ट को गाते हुए दिख रहे हैं. वहीं उनके रैप पर  इंडिया टीम के खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और महेंद्र सिंह धोनी झूमते हुए नजर आ रहे हैं. फैन्स काफी दिनों बाद माही को देखकर बहुत ख़ुश दिख रहे है. वे इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो क्रिकेटर्स को ट्रोल भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़े- Paytm: रिजर्व बैंक ने दिया पेटीएम को झटका, ऑनलाइन मर्चेंट्स को प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर लगाई रोक, जानें अब क्या होगा

यूजर ने वीडियो पर किया कमेंट

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘डांस कर भी किसके साथ रहे हैं’. वही एक अन्य ने लिखा है, ‘धोनी को देखकर अच्छा लगा’. वहीं एक यूज़र ने कहा हैं, ‘जश्न तब होगा जब जीत हमारी होगी’. एक और यूजर ने कहा है, ‘इनसे बस डांस करवा लो’. कुल मिलाकर इस वीडियो पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest