Bharat Express DD Free Dish

Grok 4 launch: OpenAI और Google को टक्कर देगा ग्रोक, Grok 4 लॉन्च

Grok 4 launch: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI अपनी नवीनतम AI लैंग्वेज मॉडल, ग्रोक 4 लॉन्च कर दिया है. ये OpenAI और Google को टक्कर देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

Grok 4 launch

Grok 4 launch

Grok 4 launch: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI अपनी नवीनतम AI लैंग्वेज मॉडल, ग्रोक 4 लॉन्च कर दिया है. भारतीय मानक समय आज 10 जुलाई 2025 को सुबह 8:30 बजे इसे लाइव किया गया. खास बात ये है कि Grok 4 को दूसरी AI कंपनियों OpenAI और Google को टक्कर देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. ग्रोक 4 के दो वेरिएंट्स हैं.

सामान्य मॉडल: रोजमर्रा के उपयोगकर्ताओं के लिए, जो लेखन, अनुसंधान, अनुवाद, फंक्शन कॉलिंग, स्ट्रक्चर्ड आउटपुट और लॉजिकल रीजनिंग जैसे कार्यों को सपोर्ट करता है. ये मॉडल आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

ग्रोक 4 कोड: डेवलपर्स के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया, यह वेरिएंट एकीकृत कोडिंग टूल्स प्रदान करता है, जो कोड जनरेशन, बग डिटेक्शन और कॉन्टेक्स्टुअल सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में मदद करता है. यह Cursor और GitHub Copilot जैसे टूल्स के समान कार्य करता है.

आपको बता दें कि ग्रोक 4 में दो वेरिएंट्स पेश किए गए हैं, सामान्य और कोड-केंद्रित, जो विभिन्न उपभोक्ताओं की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करेंगे. ये मॉडल अपनी उन्नत तकनीक और क्षमताओं के कारण AI की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकता है. आइए बताते हैं इसके दो वेरिएंट्स कौन से हैं?

1. सामान्य मॉडल

ग्रोक 4 का ये वेरिएंट रोज़मर्रा के उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो कंटेंट राइटिंग, रिसर्च, ट्रांसलेशन और अन्य AI कार्यों के लिए उपयुक्त होगा. यह फंक्शन कॉलिंग, स्ट्रक्चर्ड आउटपुट और लॉजिकल रीजनिंग को भी सपोर्ट करेगा.

2. ग्रोक 4 कोड

यह वेरिएंट डेवलपर्स के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया, यह वेरिएंट एकीकृत कोडिंग टूल्स प्रदान करता है, जो कोड जनरेशन, बग डिटेक्शन और कॉन्टेक्स्टुअल सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में मदद करता है. यह Cursor और GitHub Copilot जैसे टूल्स के समान कार्य करता है.

आइए आपको बताते हैं ग्रोक 4 की प्रमुख विशेषताएं क्या हैं-

1. कठिन सवालों का समाधान: ग्रोक 4 अपने पूर्ववर्ती ग्रोक 3 की तुलना में जटिल गणितीय और कठिन वैज्ञानिक प्रश्नों का सटीकता जवाब देने में सक्षम है.

2. मल्टीमॉडल क्षमताएं:  शुरुआत में ग्रोक 4 टेक्स्ट इनपुट को सपोर्ट करेगा, लेकिन भविष्य में इमेज जनरेशन फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है. इसके बाद वीडियो और ऑडियो प्रोसेसिंग फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं, जो इसे और अधिक उपयोगी बना देंगे.

3. जटिल कार्यों में सटीकता:  ग्रोक 4 जटिल कार्यों में सटीकता बनाए रखने में सक्षम होगा, जिससे यह आम उपयोगकर्ताओं और पेशेवरों दोनों के लिए बेहतर विकल्प बनेगा.

ग्रोक 4 क्यों है खास?

xAI का ग्रोक 4 न केवल एक अपडेट है, बल्कि AI तकनीक में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. यह मॉडल फर्स्ट-प्रिंसिपल्स रीजनिंग और जटिल समस्या समाधान में सुधार पर केंद्रित है. इसके अलावा, xAI के कोलोसस सुपरकंप्यूटर, जिसमें 200,000 Nvidia GPUs शामिल हैं, ने ग्रोक 4 को प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

आपको बता दें कि हाल ही में बेंचमार्क में, ग्रोक 4 ने Humanity’s Last Exam कराया. इसमें 45 प्रतिशत स्कोर और AIME’25 में 95 प्रतिशत स्कोर मिले है, जो ग्रोक 4 को दूसरे AI से बेहतर बनाते है. xAI के इस अपडेट से AI के क्षेत्र में कंपटीशन और बढ़ गया है.

आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर AI ग्रोक 4 द्वारा हिटलर की प्रशंसा करने वाले जवाब दिए गए हैं. इसको लेकर खड़े विवाद के बीच ग्रोक 4 को खड़ा हो गया है.

एलन मस्क को क्यों हुआ नुकसान

वहीं, दूसरी तरफ टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में नया राजनीतिक दल बनाने का ऐलान किया है. इससे कंपनी को नुकसान हो रहा है. जानकारों की मानें, तो मस्क का ये कदम निवेशकों को पसंद नहीं आ रहा. मस्क की घोषणा के बाद टेस्ला के शेयर लगभग 7 प्रतिशत गिर गए हैं. ऐसे में कंपनी को 1 दिन में 68 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read