Bharat Express DD Free Dish

‘कम बजट, बड़ा जुनून’: 200 करोड़ी क्लब में शामिल हुई ‘हनुमान अंश’, भारत एक्सप्रेस ने खास प्रोमो जारी कर दी बधाई

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. 2 करोड़ के बजट से शुरू हुए इस ऐतिहासिक सफर को भारत एक्सप्रेस ने खास प्रोमो जारी कर सराहा है.

hanuman-ansh-200-crore-box-office-club-bharat-express-releases-special-promo-cmd-upendrra-rai
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

नीम करौली बाबा के दिव्य जीवन और संदेशों पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया इतिहास रच दिया है. महज 2 करोड़ रुपये के सीमित बजट में तैयार हुई इस आध्यात्मिक फिल्म ने कमाई के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 200 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है. फिल्म के इस अभूतपूर्व सफर और ऐतिहासिक सफलता को सलाम करते हुए ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क ने एक विशेष प्रोमो जारी कर पूरी टीम को बधाई दी है.

हर कदम पर साथ रहा ‘भारत एक्सप्रेस’

फिल्म के निर्माण से लेकर इसके रिलीज और अब 200 करोड़ी मुकाम तक पहुंचने तक, भारत एक्सप्रेस हर मोड़ पर ‘हनुमान अंश’ के साथ मजबूती से खड़ा रहा. चैनल द्वारा जारी किए गए प्रोमो में इस पूरे सफर को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है —

“कम बजट… बड़ा जुनून, सफलता की ऊंची उड़ान. बाबा की असीम कृपा से ‘हनुमान अंश’ ने रचा सफलता का नया अध्याय. मेगा स्क्रीनिंग से शानदार सफलता के मुकाम तक, भारत एक्सप्रेस हर कदम पर रहा ‘हनुमान अंश’ के साथ. सफलता के शानदार सफर के लिए पूरी टीम को भारत एक्सप्रेस की ओर से ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं. बाबा की कृपा बनी रहे, सफलता का सफर यूं ही जारी रहे.”

CMD उपेन्द्र राय ने की फिल्‍म की सराहना

गौरतलब है कि भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने दिल्ली में सपरिवार फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शिरकत की थी. उन्होंने नीम करौली बाबा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया था और फिल्म की मार्मिक प्रस्तुति की खुलकर प्रशंसा की थी. उन्होंने कहा था कि बेहद कम बजट में इतनी प्रभावशाली फिल्म बनाकर पूरी टीम ने सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक सिनेमा को नई दिशा दी है.

प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने जताया आभार

वहीं, फिल्म की युवा निर्माता अनुप्रिया नागर ने भी समय-समय पर भारत एक्सप्रेस के प्रति अपना विशेष आभार प्रकट किया है. उन्होंने माना कि जब फिल्म शुरुआती दौर में थी, तब से ही भारत एक्सप्रेस ने एक सच्चे मार्गदर्शक और सहयोगी की तरह उनका हौसला बढ़ाया. आज भक्तों की आस्था और दर्शकों के प्यार की बदौलत ‘हनुमान अंश’ वैश्विक पटल पर मील का पत्थर साबित हो चुकी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read