Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मां ने बच्ची के लिए मंगाया बर्गर…पैकेट खोला तो चीख पड़ी खौफ से; केचअप की जगह पड़ी मिली ये चीज़, आप भी रहें सावधान

महिला ने कंपनी को कॉल किया तो उन्होंने बताया कि कर्मचारी का हाथ कट गया होगा, जिससे खून फैल गया.

burger

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Viral News: इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग अधिकांश रूप से बाहर के खाने पर डिपेंड होते जा रहे हैं. हालांकि एक दौर ऐसा भी था कि जब लोग केवल घर का खाना ही पसंद करते थे. क्योंकि बाहर का खाने के लिए माना जाता था कि अच्छा-खासा खर्चा हो जाना, हालांकि अब परिस्थितियां ज़रा बदल चुकी हैं. बहुत सारे रेस्टोरेंट और फूड चेन सस्ते दाम पर खाना घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं. बस ऑनलाइन आर्डर किया और चंद मिनट में ही खाना घर पर पहुंच गया. हालांकि ये खाना किस हद तक स्वास्थ्यवर्धक है, इसकी कोई गारंटी नहीं.

सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि महिला ने अपने बच्चे के लिए एक बर्गर आर्डर किया लेकिन बर्गर में केचअप की जगह पर ऐसी चीज मिली कि वह देखकर ही दंग रह गई. डेली स्टार की रिपोर्ट की मानें तो न्यूयार्क में रहने वाली टिफैनी फ्लॉयड नाम की महिला ने अपनी बेटी के लिए बर्गर मंगाया. उन्होंने ये ‘बर्गर किंग’ से ये फूड ऑर्डर किया था, ऐसे में उसे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि इसमें कुछ गड़बड़ होगी लेकिन जब ऑर्डर घर पहुंचा और इसे खोला गया तो तो वह दंग रह गई. पहली नजर में ही नजर में बच्ची ने कहा कि उसे इसमें से टोमैटो केचप नहीं चाहिए. इस पर जब खुद महिला ने उसे देखा तो वह हक्का-बक्का रह गईं.

ये भी पढ़ें-इस देश में शादी करने के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी! जानें क्या है ये दिलचस्प मामला

बर्गर भरा था खून से

टिफैनी फ्लॉएड ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अपनी चार साल की बेटी के लिए हैप्पी मील मंगाया था, जिसमें बर्गर के साथ फ्राइज़ और खिलौना भी था. जब उन्होंने आर्डर खोला और अंदर देखा तो सॉस की जगह खून था और इसके साथ का खिलौना भी खून में सना हुआ था, जिसको देखकर वह बुरी तरह से डर गईं. उन्होंने तत्काल कंपनी को कॉल किया तो उन्होंने बताया कि कर्मचारी का हाथ कट गया होगा, जिससे खून फैल गया. इसी के साथ ही टिफैनी ने ये भी बताया कि उन्होंने इसके बदले रीफंड भी ऑफर किया और इसके अलावा कुछ और नहीं कहा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital