Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पंजाब के सीएम की फजीहत, लुफ्थांसा ने मान को विमान से उतारा

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट में विमान से उतारा गया

चंडीगढ़ –पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फजीहत का सामना करना पड़ा. उनको जर्मनी से लौटते वक्त फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर विमान से उतार दिया गया. बताया जाता है कि उस वक्त मान शराब के नशे में टल्ली थे. भगवंत मान 17 सितंबर को जर्मनी से दिल्ली लौट रहे थे. ऐसा कहा जा रहा है कि इसी दौरान फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर उन्हें लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान से नीचे उतार दिया गया.भगवंत मान के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है.उनको शराब की बुरी लत है. एक दफा तो वह संसद की कार्यवाही को दौरान भी नशे की हालत में पाए गये थे.

लुफ्थांसा रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान फ्रैंकफर्ट से शनिवार दोपहर 1.40 बजे रवाना होने वाला था. तय वक्त के मुताबिक विमान को दिल्ली में रात 12.55 बजे लैंड करना था, लेकिन इस हंगामे के बाद विमान 4 घंटे की देरी से शाम 5.52 बजे उड़ान भर पाया और सोमवार सुबह 4.30 बजे दिल्ली में लैंड हुआ.

यात्रियों ने कहा- वे नशे में थे

विमान के बाकी यात्रियों के मुताबिक CM मान ने इतनी शराब पी रखी थी कि वे ठीक से चल नहीं पा रहे थे. उनकी पत्नी और सुरक्षाकर्मी उन्हें संभाल रहे थे. इस वजह से सुरक्षा का हवाला देते हुए मान को नीचे उतार दिया गया. उनके स्टाफ ने कोशिश की कि उन्हें न उतारा जाए, लेकिन फ्लाइट का स्टाफ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते था. एक अन्य यात्री का कहना है कि इस पूरे घटना के चलते फ्लाइट चार घंटे लेट हुई थी. सोशल मीडिया पर इसे लेकर सीएम भगवंत मान की जमकर आलोचना हो रही है.

AAP ने इस घटना को खारिज किया

AAP के मीडिया कम्युनिकेशन के निदेशक चंदर सुता डोगरा ने बताया था कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं थी। इसी वजह से 17 तारीख की बजाय वे 18 तारीख को दिल्ली रवाना हुए। उधर, पार्टी ने इस पूरे मामले को खारिज कर दिया है। CM कार्यालय के मीडिया प्रभारी नवनीत वाधवा ने कहा कि यह सब फालतू बातें हैं। मुख्यमंत्री के जर्मनी दौरे के कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें 18 सितंबर तक जर्मनी में रहना था।

सुखबीर बादल ने मान और केजरीवाल को लपेटा

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा- इस विमान के यात्रियों ने मीडिया को जो जानकारी दी है, वह परेशान करने वाली है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के CM भगवंत मान को लुफ्थांसा फ्लाइट से उतारा गया, क्योंकि वे नशे में थे। इस वजह से फ्लाइट 4 घंटे देरी से उड़ान भर पाई।

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि हैरानी की बात यह है कि पंजाब सरकार इन खबरों पर चुप है। CM भगवंत मान और दिल्ली CM केजरीवाल को इस मुद्दे पर सफाई देनी चाहिए। भारत सरकार को इस मामले में दखल देना चाहिए, क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव शामिल है। अगर मान को विमान से उतारा गया था तो भारत सरकार को जर्मन सरकार से इस बारे में बात करनी चाहिए।

दिल्ली कांग्रेस ने बताया शर्मनाक

दिल्ली कांग्रेस ने भी भगवंत मान को अधिक नशे में होने की वजह से फ्लाइट से उतारे जाने को शर्मनाक घटना बताया। दिल्ली कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इस घटना से जुड़ी न्यूज क्लिपिंग शेयर करते हुए लिखा गया कि यह बड़े शर्म की बात है।

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital