ट्रेंडिंग

Watch: विदेश में रह रहे दामाद और नाती से बात करने के लिए आनंद महिंद्रा सीख रहे ये भाषा, बोले- बहुत मुश्किल है…

Anand Mahindra Tweets: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ट्विटर पर खासा एक्टिव रहते हैं. ट्विटर पर उनके द्वारा पोस्ट किए गए फनी, इनोवेटिव आइडिया से भरे और मोटिनेशनल ट्वीट्स को यूजर्स खूब पसंद करते हैं. अभी एक ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने अपने बारे में एक दिलचस्‍प खुलासा किया है. उनका कहना है, कि वे इन दिनों यूरोपीय देश स्‍पेन की भाषा सीख रहे हैं. उन्‍होंने इसकी एक वजह बताई है, और स्‍पेनिश सीखती महिला का वीडियो शेयर किया है.

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘चूंकि मेरे दामाद और पोते दोनों स्पैनिश भाषी हैं, इसलिए मैं उस स्किल को सीखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं, खास तौर पर ऑनलाइन डुओलिंगो (Duolingo) ऐप के जरिए, जो बेहद खूबसूरती से इस बात को समझाता है कि यह क्यों आसान नहीं है?’ इसके साथ ही उन्‍होंने 30 सेकेंड का वीडियो भी पोस्‍ट किया, जिसमें एक महिला स्‍पेनिश बोलती नजर आ रही है. वीडियो देखने पर जो समझ आता है, उससे ऐसा लगता है कि महिला स्पेनिश शब्दों को समझने से ज्यादा कंन्फ्यूज नजर आ रही है.

आप भी यहां वीडियो देख सकते हैं, और समझ सकते हैं कि स्‍पेनिश भाषा सीखना क्‍यों आसान नहीं है. आनंद महिंद्रा की ट्विटर पर बड़ी फैन फॉलोविंग हैं. उनके फॉलोअर्स की संख्या 10.6 मिलियन के पार पहुंच चुकी है. जब उन्‍होंने स्पैनिश भाषा सीखने के बारे में अपने फॉलोअर्स को बताया, तो बहुत-से ट्विटर यूजर्स उस पर चर्चा करने लगे.

अमित मिश्रा (@amit6060) नाम के यूजर ने लिखा, ‘हां..स्पैनिश में टेन्‍स ज्‍यादा हैं, और अंग्रेजी की तुलना में क्रिया भी अधिक संयुग्मन है. इसमें “पुल्लिंग” और “स्त्रीलिंग” लिंगवाचक संज्ञाएं और आटिकल भी हैं, और जिस संज्ञा का वो वर्णन करते हैं उसके जेंडर से सहमत होने के लिए विशेषण बदल जाते हैं. हालांकि आप अपनी प्रोग्रेस को एंजॉय करें.’

वहीं, एक अन्‍य यूजर (@BayanRose84) ने लिखा- लोग हमेशा कहते हैं कि जापानी भाषा कठिन है लेकिन ये वीडियो देखकर मुझे लगता है कि स्पैनिश सीखना तो और भी ज्‍यादा कठिन होगा.

– भारत एक्‍सप्रेस

यह भी पढ़ें— ओवैसी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- आपकी समान नागरिकता की बातें सिर्फ ढोंग हैं, हिंदुओं को होगा सबसे ज्यादा नुकसान

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

18 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

23 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

38 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago